Breaking

Sunday, June 11, 2023

अबकी बार कोई कांग्रेस सरकार खरीद नहीं पाएगा


 जबलपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ रही सियासी सरगर्मियां के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। जबलपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस को जनता इस बार इतनी जितवायेगी कि कोई खरीद नहीं पाएगा।

 उन्होंने मध्यप्रदेश में इस बार कांग्रेस के जोरदार प्रदर्शन का भी दावा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश का कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्से और जोश में हैं इस बार तपे हुए कांग्रेसियों को टिकट दी जाएगी। उन्होंने विधायकों की खरीद-फरोख्त पर कहा है कि हमारे कांग्रेसी विधायक सबसे ईमानदार हैं कांग्रेस के 27 में से एक ही विधायक बिक पाया था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जबलपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। 


जनता बदला लेना चाहती है

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के लिए साल 2023 का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है उनका कहना है कि भ्रष्टाचार से कमाए हुए धन से चुनी हुई सरकार के साथ जो सलूक हुआ है उसका आम जनता बदला लेना चाहती है। लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि ऐसा कहने में क्या जाता है भाषण ही देना है। उन्होंने आरोप लगाया है कि योजना के एक-एक फॉर्म भरवाने में हजार बारह सौ रुपये खर्च हुए इसके अलावा ओटीपी न मिलने से भी बहने अब भी भटक रहे हैं। पूर्व सीएम ने कहा है कि कमलनाथ जी ने जो भी वादा किया उसे पूरा किया है।

सीएम पर साधा निशाना

 इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी जमकर आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा है कि जहां प्रधानमंत्री को झूठ बोलने की बीमारी है तो इसी तरह की बीमारी से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पीड़ित हैं।


No comments:

Post a Comment

Pages