Breaking

Thursday, June 2, 2022

बघेल और सिंहदेव दोनों की यात्रा चार मई से

    


 कांग्रेस आलाकमान ने भले छत्तीसगढ़ में नेतृत्व का मसला सुलझा दिया है लेकिन जमीन पर अब भी तनाव है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनके नंबर दो मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच सब कुछ ठीक नहीं हुआ है। सिंहदेव का मानना है कि पार्टी आलाकमान ने उनके साथ अन्याय किया। वे अब भी इस बात पर अड़े हैं कि चुनाव के बाद तय हुआ था कि ढाई साल बघेल सीएम रहेंगे और उसके बाद ढाई साल के लिए सत्ता टीएस सिंहदेव के हाथ में दी जाएगी। ध्यान रहे सरकार के ढाई साल पूरे होने पर सिंहदेव ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया था और तब छत्तीसगढ़ के विधायकों की कई बार दिल्ली में परेड हुई थी। अंत में बघेल अपनी सत्ता बचाए रखने में कामयाब हो गए।

No comments:

Post a Comment

Pages