Breaking

Friday, September 16, 2022

कैप्टन अमरिंदर सिंह BJP में होंगे शामिल

 


पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 19 सितंबर को भाजपा में शामिल होंगे। अमरिंदर सिंह उसी दिन अपनी 'पंजाब लोक कांग्रेस' (PLC) पार्टी का भी भाजपा में विलय करेंगे। कैप्टन के साथ उनके करीबी पंजाब के 5-6 पूर्व मंत्री भी BJP की सदस्यता लेंगे।

भाजपा पंजाब में पार्टी के पुनर्गठन की तैयारी में हैं, क्योंकि वर्तमान भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। ऐसे में पंजाब लोक कांग्रेस का BJP में विलय होने के बाद पार्टी नेतृत्व कैप्टन और उनके करीबियों को पंजाब में अहम जिम्मेदारियां सौंप सकता है।

जनवरी-2020 में पंजाब भाजपा इकाई के प्रधान बने अश्वनी शर्मा का 3 साल का कार्यकाल जनवरी-2023 में खत्म रहा है। हालांकि कैप्टन के पार्टी जॉइन करने और PLC के विलय के बाद भाजपा हाईकमान उससे पहले ही नई राज्य कार्यकारिणी का ऐलान कर सकता है।

117 सदस्यों वाली पंजाब विधानसभा में भाजपा के फिलहाल 2 ही विधायक हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages