Breaking

Tuesday, November 8, 2022

हिमाचल में BJP मुश्किल में 'फंसी':नड्‌डा ने डेरा डाला; योगी आदित्यनाथ भी डटे, कल PM मोदी आएंगे प्रचार करने

 


हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के रण में उतरी भाजपा मुश्किल में फंसती नजर आ रही है, तभी तो पहले दिन से जेपी नड्‌डा हिमाचल में डटे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने यहां डेरा डाला हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 2 रैलियां कर चुके हैं। एक कल करने जा रहे हैं। चुनाव की घोषणा से पहले भी ताबड़तोड़ 4 रैलियां की थीं।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में फिर से अपनी सरकार बनाने के लिए भाजपा जिस मिशन को लेकर चल रही है, उसे हासिल करने के लिए पार्टी ने न केवल अपने मंत्रियों के टिकट बदले, बल्कि नए चेहरों पर भी दांव खेला है। अब जबकि हाईकमान ने रिवाज बदलने के लिए टिकट बदले तो उस सीटों पर जीत की जिम्मेदारी भी हाईकमान ने खुद ली है।

यही कारण है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा अपनी टीम सहित हिमाचल में डटे हैं। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी प्रदेश में डेरा डाल लिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सहित भाजपा शासित राज्यों के अन्य मुख्यमंत्री और संगठन के पदाधिकारी भी यहां मोर्चा संभाले हुए हैं। मोदी खुद आ रहे हैं।

हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी ने भले ही नए कैंडिडेट चुनाव में उतारे हों, लेकिन उनको जिताने की जिम्मेदारी भी पार्टी नेतृत्व ने अपने ऊपर ली है। नए कैंडिडेट को जिताने के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व एक के बाद एक चुनावी जनसभाएं और रैली कर रहा है। जिन मंत्रियों की सीटें बदली गई हैं, उनको जिताने की जिम्मेदारी भी पार्टी हाईकमान ने ली है।

No comments:

Post a Comment

Pages