Breaking

Saturday, January 14, 2023

स्टेडियम को लेकर आमने सामने आए भाजपाई और कांग्रेसी

निवाड़ी। निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर का अमर सिंह राठौर स्टेडियम इस समय दो पार्टी के लिए जंग का मैदान बना हुआ है। एक पक्ष अपना आयोजन इसी परिसर में 18 जनवरी से 20 जनवरी तक करने का दवा कर रहा है, तो वही दूसरा पक्ष इसी खेल परिसर में 17 जनवरी से 20 जनवरी तक अपना आयोजन करने का दावा कर रहा है।
पृथ्वीपुर में होने वाले 42वे स्व अमर सिंह राठौर राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन का दावा कर रहा है, वही पृथ्वीपुर से भाजपा विधायक डॉ. शिशुपाल यादव पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुनील नायक की स्मृति में पृथ्वीपुर महोत्सव के आयोजन की बात कर रहे हैं। वही दोनों आयोजन एक ही तारीख से एक ही खेल परिसर में शुरू करने के दावे कर रहे है। दोनों दलों के अपने अपने दावों को लेकर प्रशासन ने अमर सिंह राठौर स्टेडियम के अंदर और बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया है। वहीं 3 दिनों से ही भाजपा और कांग्रेस कई वर्षों से चले आ रहे अखिल भारतीय बॉलीबाल टूर्नामेंट को लेकर आमने-सामने हैं। भाजपा यहां पहला पृथ्वीपुर महोत्सव कराना चाहती है, तो कांग्रेस 41 वर्षों से परंपरागत बॉलीबॉल टूर्नामेंट को जारी रखना चाहती है, आयोजन की लड़ाई राजनीति के खेल में बदल गया है।
कांग्रेस नेता नितेंद्र सिंह राठौर का कहना है की हमने जिला शिक्षा अधिकारी से परमिशन मांगी थी, प्राचार्य ने हमे सील लगाकर परमिशन दे
दी थी, हमने उसे ही परमिशन मान लिया, आशा है की हमारा ही आयोजन होगा। वही कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि भाजपा विधायक के इशारे पर होर्डिंग्स को फाड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि इन पोस्टरों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र थे, जिन का अपमान किया गया है।
इधर पृथ्वीपुर से भाजपा विधायक डॉ. शिशुपाल यादव ने कहा कि पृथ्वीपुर महोत्सव को लेकर हमारी तैयारी दो महीने से चल रही थी। कार्यक्रम करना है तो वो भी कानूनी तौर पर तारीख और स्थान तय कर लें, हमने प्रशासन के सामने मांगपत्र दिया था, उसके बाद हमें प्रशासन ने अनुमति दी है। वही कांग्रेस के पोस्टर फाड़ने पर लगाए गए आरोप को लेकर विधायक ने का कहना है कि हम सभी रामराजा सरकार के दरबार में रहते हैं, उनकी जनता है, रामराजा सरकार स्वयं देख रहे हैं कि पोस्टर हमने फाड़े हैं या उन्होंने स्वयं ही फड़वा लिए हैं।
वही पूरे मामले में एसडीएम अंकिता जैन ने कहा कि इस स्थान पर पृथ्वीपुर महोत्सव को पहले ही अनुमति दे दी गई है, हमारे पास पृथ्वीपुर महोत्सव के लिए पहले आवेदन आया था, उसके आधार पर महोत्सव को अनुमति दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Pages