Breaking

Friday, January 13, 2023

भारत के विश्व गुरु बनने में विज्ञान की होगी मुख्य भूमिका

मेपकॉस्ट में भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का कर्टन रेजर कार्यक्रम



भोपाल।
मध्यप्रदेश देश का दिल है और विज्ञान का ज्ञान जन-जन तक पहुंचाना देश के दिल की बात पहुंचाने जैसा है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने जिस विश्वास के साथ मध्यप्रदेश को आठवें भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) के आयोजन की जिम्मेदारी हैं हम उस जिम्मेदारी निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। यह कहना मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्यम मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा का। 
सखलेचा शुक्रवार को मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकास्ट) में अयोजित आठवें भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के कर्टेन रेजर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मैनिट में 21 से 24 जनवरी तक मध्यप्रदेश में पहली बार इस विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भरता की बात कही है। एक समय था जब भारत में चीन से बहुतायात में खिलौने भेजे जाते थे। लेकिन भारत में ही खिलौनों के निर्माण किये जाने का निर्णय लिया गया। मध्यप्रदेश ने इन्हीं सबको ध्यान में रखते हुए एमएसएमई डिपार्टमेंट बनाया। 
महोत्सव में यह गतिधियां होंगी आयोजित
आर्टिजन टेक्नोलॉजी विलेज वोकल फॉर लोकल, न्यू एज टेक्नोलॉजी शो, मेगा साइंस एंड टेक्नोलॉजी एग्जीबिशन, इंटरनेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल, साइंस थ्रू गेम्स एंड टॉयज, स्टार्टअप कॉन्क्लेव जैसी विभिन्न गतिविधियां होंगी। इस अवसर पर भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव आईआईएसएफ 2022 के हिंदी ब्रोशर का विमोचन भी किया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages