Breaking

Thursday, January 19, 2023

कमलनाथ भी य़ात्राओं के भरोसे

 

भोपाल - मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस अब एक नई यात्रा निकालने जा रही है। इस यात्रा का नाम दिया है राहुल गांधी कमलनाथ संदेश यात्रा, दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के सभी जिलों में यह यात्रा जाएगी। करीब 40 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों को भी कवर करेगी।

जनता के मुद्दों को लेकर इस यात्रा के जरिए संदेश देने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पवन पटेल का कहना है कि जनता आज जिन मुद्दों से परेशान है, महंगाई बेरोजगारी, तानाशाही जैसी समस्याओं को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है। जिस तरह से राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के जरिए संदेश दिया है। ठीक उसी तरह ही संदेश यात्रा मध्य प्रदेश में भी निकाली जा रही है। आज से इस यात्रा की शुरुआत की गई है। करीब 6000 किलोमीटर तक यात्रा होगी। इसमें कांग्रेस के स्थानीय नेता सहित स्थानीय लोगों के साथ भी चर्चा करके जनता की समस्याओं पर बात की जाएगी

No comments:

Post a Comment

Pages