Breaking

Wednesday, March 22, 2023

प्रदेश अध्यक्ष ने घट स्थापना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्वि की कामना की


  भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन चार इमली स्थित अपने निवास पर घट स्थापना कर विधिवत पूजन किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को वर्ष प्रतिपदा की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की है। 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि हमारी संस्कृति में सभी त्यौहारों को हर्ष, उत्साह और सद्भाव के साथ मनाने की परंपरा रही है और ये पर्व हमारी बहुरंगी संस्कृति की झलक दिखाते हैं। श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि नवसंवत्सर हमें पुरानी असफलताओं को भूलकर नई ऊंचाईयों को हासिल करने की प्रेरणा और उत्साह देता है।



No comments:

Post a Comment

Pages