Breaking

Thursday, April 20, 2023

बलात्कारी ससुर के घर चला बुलडोजर


शहडोल। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में घर में अकेली बहु को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले कलयुगी ससुर के मकान को प्रशासन द्वारा बुल्डोजर चलाकर ढहा दिया गया।  

लगभग ढाई माह पूर्व हुई उक्त घटना की शिकायत पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक से की गई थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जैतपुर थाना में आरोपी ससुर के विरुद्ध दुराचार का मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के नाम संबोधित शिकायत के पीड़िता द्वारा आरोप लगाया गया था कि बीते ढाई माह पूर्व उसका पति मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था, वही सास भी घर में नही थी। केवल मेरे ससुर और मैं घर में थे। इस बीच घटना दिनांक को ससुर ने मुझसे पानी मंगवाया। जब मैं पानी देने लगी तो मेरा हाथ पकड़कर जबरन मुझे बिस्तर पर लिटा दिया। और जबरन मेरे साथ दुराचार किया। किसी तरह ससुराल से मैं मायके गई और फिर सारा घटना क्रम मां को बताया। उस समय मेरे पिता भी मजदूरी के लिए के लिए गुजरात गए थे। जब वह अभी वापस आए तो मां ने मेरे साथ हुए दुराचार की जानकारी उन्हे दी। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर जैतपुर थाने में आरोपी ससुर के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आज अब उसका मकान ज़मीं दोज कर दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages