Breaking

Sunday, April 23, 2023

सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकाला


नई दिल्ली।
भारत के लिए अच्छी खबर ये है कि सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकल लिया गया है । इस काम में सऊदी अरब ने मदद की है। सऊदी अरब ने शनिवार को बताया कि उसने सूडान में फंसे भारत समेत कई देशों के लोगों और राजनयिकों को सुरक्षित निकाला है। सउदी अरब के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने कई नागरिकों को नौसेना की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनमें कई मित्र देशों के राजनयिक और नागरिक भी शामिल हैं। जिन देशों के लोगों को सऊदी ने निकाला है उसमें, कुवैत, कतर, यूएई, मिस्र, ट्यूनीशिया, पाकिस्तान, भारत, बुल्गारिया, बांग्लादेश, फिलीपींस, कनाडा और बुर्कीना फासो शामिल है। इनको लाल सागर में स्थित सूडान के मुख्य बंदरगाह पोर्ट सूडान से निकाला गया है।

भारत सहित कई देशों के लोग फंसे

आपको बता दें कि सूडान में ईद के संघर्ष विराम के बावजूद खूनी संघर्ष जारी है। इससे पहले सूडानी सेना ने शनिवार को कहा कि देश के मुख्य हवाई अड्डे सहित राजधानी खार्तूम में संघर्ष जारी रहने के बीच वह अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और फ्रांस के राजनयिकों को सैन्य विमानों के जरिये सूडान से बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है। लेकिन देश के ज्यादातर हवाई हड्डे रणक्षेत्र में तब्दील हो गए हैं और राजधानी खार्तूम के बाहर गतिविधियां खतरनाक साबित हुई हैं। सूडान का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बंद हो चुका है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक अमेरिका के करीब 19 हजार नागरिक यहां के गृहयुद्ध में फंसे हुए हैं।


 क्या है स्थिति? 

दरअसल सूडान की राजधानी खार्तूम और इसके आसपास के इलाकों में सूडानी सेना और एक शक्तिशाली अर्द्धसैनिक समूह के बीच झड़पें हो रही हैं। रैपिड सपोर्ट फोर्सेज नाम के अर्द्धसैनिक समूह ने हवाई अड्डा पर कब्जा करने की कोशिश के तहत भारी गोलाबारी भी की। इस वजह से लाखों लोग घरों के अंदर ही रहने को मजबूर हैं। वहीं दूसरे देशों को अपने नागरिकों को स्वदेश ले जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। विभिन्न देशों ने अपने-अपने नागरिकों को तब तक सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को कहा है, जब तक कि वे उनकी निकासी की योजनाएं तैयार नहीं कर लेते हैं


No comments:

Post a Comment

Pages