Breaking

Wednesday, April 12, 2023

दिनदहाड़े व्यापारी की बाइक से अज्ञात व्यक्ति ने उड़ा लिए लाखों


 पेटलावद। पेटलावाद शहर में आज दिनदहाड़े एक व्यापारी की बाइक की डिक्की से लाखों रुपए गायब होने से हड़कंप मच गया। वारदात को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अंजाम दिया गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। बामनिया निवासी व्यापारी राजू मेहता बैंक ऑफ इंडिया से अपने खाते से 1 लाख 70 हजार के करीब रुपए निकालकर निकला था। तभी बैंक के सामने बने कांप्लेक्स में वह किसी काम के लिए बाइक बाहर खड़ी करकर चले गए। तभी इतने में कोई अज्ञात व्यक्ति डिक्की का ताला तोड़कर रुपये निकाल कर ले भागा। इसका पता जैसे ही व्यापारी को चला तो उनके होश उड़ गए। व्यापारी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुँची मोके पर सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही हैं अलग अलग टीम गठित कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages