Breaking

Saturday, May 27, 2023

सरकारी कर्मचारियों को मकान से निकालने पर धरने पर बैठे विधायक


भोपाल। राजधानी के माता मंदिर के पास 54 से अधिक ब्लॉक में सरकारी कर्मचारियों को मकान से निकालने के मामले में विधायक पीसी शर्मा धरने पर बैठ गए। विधायक पीसी शर्मा के साथ सरकारी आवासों में रहने वाले कर्मचारी भी शामिल रहे। साथ ही स्थानीय पार्षद भी विधायक के धरने में मौजूद रहे। 

विधायक पीसी शर्मा का कहना है कि माता मंदिर इलाके में पिछले कई सालों से सरकारी कर्मचारी रहते थे। उन्हें बिना विस्थापन किए ही हटा दिया गया। सरकार की तरफ से उन्हें 3 दिन के अंदर मकान खाली करने का नोटिस दिया गया। कर्मचारियों के लिए मकान आवंटित किए गए हैं। उनमें ना तो खिड़की है, ना ही दरवाजे हैं। बारिश तक उनके विस्थापन को रोका जाए। साथ ही पलाश होटल के पास बन रहे हैं। मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में कर्मचारियों को शिफ्ट किया जाए। इसके अलावा आसपास के रहने वाले झुग्गी के लोगों के लिए भी व्यवस्था की जाए। एक प्लॉट में मल्टी बनाया जाए और उन्हें शिफ्ट की जाए। दुकानदार भी इस इलाके में अपना रोजगार चलाते हैं। उनके लिए भी व्यवस्था की जाए स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगों और कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। सरकार से मांग है कि जब तक इनके विस्थापन की व्यवस्था बेहतर नहीं की जाती है। उन्हें हटाया नहीं जाए। इस बात के लिए धरना स्थानीय लोगों के साथ दिया गया है।


No comments:

Post a Comment

Pages