Breaking

Thursday, May 18, 2023

बेमौसम बारिश से फसलें खराब, मिलेगा मुआवजा


बुरहानपुर :- बुरहानपुर जिले में पिछले माह 28 अप्रैल को बेमौसम बारिश के चलते केला, मक्का और प्याज की फसलें बर्बाद हुई थी। जिसका मुआवजा शीघ्र ही किसानों के खाते में पहुंचेगा। 

 बुरहानपुर जिले में पिछले महा आंधी तूफान के चलते काफी किसानो की फैसले बर्बाद हुई थी। जिससे किसान काफी परेशान और हताश हो चुके थे। जिले में मुख्य फैसले जो बर्बाद हुई वह केला फसल, मक्का फसल और प्याज की फसले बर्बाद हुई थी। जिले में 90 प्रतिशत खराब फसलें करीब 3000 हेक्टेयर भूमि में लगी फसले नष्ट हुई है। जिससे करीब 3500 किसान प्रभावित हुए है। जिन्हें आरबीसी 6
-4 के तहत मुआवजा राशि दी जाएगी। यह राशि करीब 16 से 17 करोड़ रूपया तक आंकी गई है। यह राशि भी आ चुकी है किंतु इसके पूर्व शासन को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी जाएगी। तत्पश्चात शासन की अनुमति के बाद किसानों के खातों में मुआवजे की राशि स्थानांतरित कर दी जावेगी। 


No comments:

Post a Comment

Pages