Breaking

Saturday, May 27, 2023

एनआईए की रेड, संदिग्धों को लिया हिरासत में


 जबलपुर। जबलपुर शहर में देर रात पड़े एनआईए (NIA) के छापे में अब तक कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया है। जिसमें से एक मामूर भी शामिल है। बताया जा रहा है कि मामूर के घर में एनआईए की टीम ने बीती रात दबिश दी और पूछताछ करने के बाद मामूर को गिरफ्तार किया गया था। मामूर परिवार में सबसे छोटा लड़का है जो शारीरिक रूप से विकलांग भी है।

जानकारी के अनुसार जबलपुर में एनआईए ने रात को मामूर के घर में दबिश दी थी। एनआईए मामूर से आईएसआईएस (ISIS) से कड़ी जोड़कर पूछताछ कर रही है। मामूर परिवार का सबसे छोटा लड़का और शारीरिक रूप से विकलांग है। उनका परिवार सबिलिल्हा ग्रुप से जुड़ा है। पूरे भारत भर के लोग इस ग्रुप से जुड़े है। सैय्यद मामूर भी इस ग्रुप से जुड़ा था। ग्रुप में पाकिस्तान के लोग भी जुड़े है, इसलिए एनआईए ने छापेमार कार्रवाई की है। एनआईए ने अब तक 6 लोगों को उठाया है जिनमे अधिवक्ता  ए  उस्मानी, अधिवक्ता नयीम खान, मक़सूद कबाड़ी  शामिल हैं और कार्रवाई जारी है। 



No comments:

Post a Comment

Pages