Breaking

Monday, May 22, 2023

आजीविका मिशन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल


 भोपाल - मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। मध्य प्रदेश में चल रही आजीविका मिशन को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का कहना है कि कांग्रेस ने आजीविका मिशन की शुरुआत की थी।

 मौजूदा सरकार ने आजीविका मिशन के माध्यम से ठगने का काम किया है। समूह से 24 फीसदी ब्याज दे रही है जो आरबीआई के नियमों के खिलाफ है। पोषण आहार संयंत्र में 45 करोड़ का घाटा दिखाया गया है। मध्यप्रदेश में कुपोषण की स्थिति सबसे खरा ब है। पोषण आहार संयंत्र के बच्चों को पोषण आहार दिया जाना है लेकिन बच्चियों को आहार मिल नहीं रहा है। स्व सहायता समूह का राजनीतिकरण किया जा रहा है। सरकार से मांग है की आगनबाडी में मिलने वाले पोषण आहार की जांच कराई जाए। कमलेश्वर पटेल का आरोप है कि स्व सहायता समूह पोषण आहार बनाने में सक्षम नहीं है। इसमें कई और लोग भी शामिल हैं। यह पूरा भ्रष्टाचार का मामला है सरकार से मांग है कि इस मामले में जांच कराई जाए। 


No comments:

Post a Comment

Pages