Breaking

Thursday, May 18, 2023

नियुक्ति को लेकर चयनित शिक्षक सड़क पर


 भोपाल - मध्य प्रदेश में साल 2018 में शिक्षक भर्ती हुई लेकिन अब तक चयनित हो चुके अभ्यर्थियों की पोस्टिंग नहीं हुई है।
माध्यमिक शिक्षा भर्ती में हिंदी, उर्दू, समाजिक विज्ञान सहित अन्य पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के चलते चयनित शिक्षक सड़कों पर है। शिक्षक बनने के लिए सरकार से लगातार गुहार लगा रहे हैं। इसके बाद भी सरकार ने अब तक मांगों को पूरा नहीं किया है। 

इस बात के विरोध में पॉलिटेक्निक चौराहे पर चयनित शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। चयनित शिक्षकों की मांग की है कि माध्यमिक शिक्षक भर्ती के सभी वर्गों की चयन सूची जारी की जाए। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षक भर्ती में 51000 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाए। पिछले 5 सालों से स्कूल शिक्षा विभाग में भर्ती की प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है। शिक्षक नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को भी ज्ञापन दिया है लेकिन आदेश जारी नहीं हुआ। जिसकी वजह से 5 सालों से इंतजार कर रहे हैं। यहां तक कि शिक्षकों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भी सरकार को खामियाजा भुगताना पड़ेगा। 


No comments:

Post a Comment

Pages