Breaking

Sunday, May 7, 2023

कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया ने बजरंगबली को बताया आदिवासी


 सिवनी। एमपी के सिवनी के उड़ेपानी में विशाल आमसभा को संबोधित करने  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहुंचे थे। इसी दौरान सिवनी जिले की बरघाट विधानसभा से बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने मंच से कहा कि बजरंगबली आदिवासी है,जो जंगल मे रहते है,जिन्होंने भगवान राम की रक्षा की,उनकी सहायता की। कोई आयोध्या की सेना नही गई थी,कोई क्षत्रियो की सेना नही गई थी,कोई क्षत्रिय, कोई ब्राम्हणो की सेना नही गई थी।

उन्होंने कहा कि, वहां पर किसी ने  भगवान राम की मदद की तो आदिवासियों ने की।अगर कोई बजरंग बली जो आदिवासी है उनका कोई अपमान करेंगे तो हम बर्दाश्त नही करेंगे।आदिवासी समाज उसको नही छोड़ेगा।


No comments:

Post a Comment

Pages