Breaking

Monday, June 12, 2023

प्रदेश में 10-12 दिन बाद होगी मानसून की इंट्री


 भोपाल - केरल में एंट्री के बाद मानसून का मूवमेंट स्लो हो गया है। इस कारण मध्यप्रदेश में इसकी एंट्री 10 से 12 दिन बाद ही हो सकती है। इससे पहले प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि अगले 2 से 3 दिन गर्मी भरे होंगे। 15 जून के बाद थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कुछ शहरों में हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।

साउथ ईस्ट यूपी के ऊपर चक्रवात 'बिपरजॉय' और ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इस कारण सतना, सीधी, रीवा, सिंगरौली, बैतूल, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, बुरहानपुर, धार, देवास और छिंदवाड़ा में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, बारिश की एक्टिविटी ज्यादा नहीं है। अगले दो से तीन दिन तक तेज गर्मी का असर बना रहेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। अभी मानसून उत्तर की ओर बढ़ रहा है। मूवमेंट स्लो होने की वजह से प्रदेश में मानसून का इंतजार 10 से 12 दिन बढ़ सकता है। इस हिसाब से मानसून 20 जून के बाद ही एमपी में एंट्री करेगा।


No comments:

Post a Comment

Pages