Breaking

Thursday, June 15, 2023

विचार, विकास और विरासत का संरक्षण और संवर्द्धन हमारा संकल्प : प्रहलाद पटेल


  सागर। देश की आजादी के बाद केन्द्र में सबसे ज्यादा कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने जितने विकास के काम नहीं किए, उससे कहीं ज्यादा विकास के काम पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किए है। मोदी जी के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष केन्द्र सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखती है। जनता भलीभांति जानती है कि पुरानी सरकारों और मोदी सरकार में कितना काम किया है। मोदी सरकार विकास का पर्याय बनी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव ने सागर के देवरीकला में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल एवं जिलाध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया। 

दिग्विजय सिंह को देखते ही जनता को आज भी याद आती है जर्जर सड़कें

श्री मुरलीधर राव ने
कहा कि जब मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार हुआ करती थी तब सडकों में गढ्ढें नहीं गढ्ढों में ही सड़कें हुआ करती थी। आज प्रदेश में सडकों का जाल बिछा है। यह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले लोग कहते थे कि भाजपा 200 पार नहीं होगी, लेकिन 2014 में भारतीय जनता पार्टी 280 सीटें लायी। 2019 में 300 सीटें पार की जो कोई नहीं कर सकता वह भारतीय जनता पार्टी कर सकती है। इसी तरह मध्यप्रदेश में अगर कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गांव में प्रचार करेंगे तो इस बार भारतीय जनता पार्टी 200 से अधिक सीटें लाएगी, क्योंकि दिग्विजय सिंह जहां जहां जाते हैं वहां जनता को उनके कार्यकाल की जर्जर सडकें और बदहाली याद आती है। भाजपा सरकार में मध्यप्रदेश आज विकसित और प्रगतिशील प्रदेश बना है। 


No comments:

Post a Comment

Pages