Breaking

Thursday, June 8, 2023

मंत्री ने दिया मोदी सरकार के नौ साल का लेखा जोखा


इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार आज मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने मोदी सरकरा के काम काज का लेखा जोखा देने के साथ ही मप्र की भाजपा सरकार की तारीफ भी की। इस दौरान सुधीर मुनगंटीवार  द्वारा लिखी किताब आर्किटेक्ट ऑफ इंडिया  का विमोचन भी किया  गया इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश सांसद कविता पाटीदार गौरव रणदिवे राजेश सोनकर विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित भाजपा नेतागण मौजूद रहे।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश और कैबिनेट वन,सांस्कृतिक एवं मत्स्य पालन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कई अहम सवालों के जवाब दिए। इस दौरान पत्रकारों के द्वारा कर्नाटक में भाजपा को मिली करारी हार के बारे में जब सवाल किया तो भाजपा के ये दोनों मंत्री कुछ समय के लिए खामोश हो गए। सुधीर मुनगंटीवार ने कहा की यहाँ कांग्रेस ने लोगों को लालच देकर उनके वोट लिए है। राजनीति में ये हथकंडे कांग्रेस लम्बे समय से आजमा रही है।मध्यप्रदेश में भी मतदाता इस लालच में आकर वोट ना करे इसलिए भाजपा के नेता लोगों के बीच में पहुंचकर उन्हें समझाइश दे रहे है,वही सुधीर मुनगंटीवार ने मतदाताओं को चेतावनी देते हुए कहा की अगर उन्होंने कांग्रेस को वोट दिए तो उन्हें 5 वर्ष अँधेरे में बिताने होंगे। 


No comments:

Post a Comment

Pages