Breaking

Thursday, June 29, 2023

पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या


 जबलपुर।
जबलपुर में पारिवारिक विवाद के कारण बुधवार की देर रात पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना संजीवनी नगर थाना के गंगा नगर की है। 

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति का नाम नंद किशोर विश्वकर्मा है जिसने की अपनी पत्नी सुमन विश्वकर्मा के सिर पर सिलबट्टा मारकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच शुरू कर दी है। 

नंदकिशोर और सुमन का विवाह 2007 में हुआ था और कुछ सालों से गंगा नगर के पास किराए के मकान में रह रहा था। नंदकिशोर के दो बच्चे है। बताया जा रहा है कि 2007 में सुमन का विवाह हुआ था। हमेशा ही पति-पत्नी के बीच किसी ना किसी बात को लेकर विवाद हुआ करता था। कई बार परिवार वाले और पड़ोसियों ने भी दोनों को समझाया करते थे। देर रात को नंदकिशोर काम से घर आया इस बीच दोनों का विवाद हुआ जिसके चलते नंदकिशोर ने घर पर रखा सिलबट्टा उठाया और सुमन के सिर पर मार दिया, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।हत्या की वारदात को लेकर CSP प्रतिष्ठा सिंह का कहना है कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। नंदकिशोर और सुमन के साथ उनकी छह साल की बेटी भी रहा करती थी, जबकि बड़ा बेटा गांव में रहता था। प्रथमदृष्टया पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की वजह सामने आई है। आरोपी पति नंदकिशोर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मृतिका के परिवार वालों को सूचना दे दी है।


No comments:

Post a Comment

Pages