Breaking

Saturday, June 17, 2023

रतलाम भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हुए भाजपाई


 रतलाम। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा की कार्यशैली से असंतुष्ट जिले के कई भाजपाइयों में विरोध के स्वर अब बाहर आने लगे है। भाजपा जिलाध्यक्ष के विरोध में आलोट से रतलाम के लिए सैकड़ो कार्यकर्ता निकले। गाड़ीयों पर जिलाध्यक्ष हटाओ- भाजपा बचाओ लिखा फ्लेक्स लगा रखा था। बड़ी संख्या में गाड़ियों से भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली है। 

आलोट से रतलाम के लिए 40 से 50 गाड़ीयों के साथ भाजपा कार्यकर्ता विरोध करते हुए निकले। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों पर जिलाध्यक्ष हटाने की मांग के फ्लेक्स लगा रखे थे। रैली के द्वारा भाजपाईयों ने वर्तमान जिलाध्यक्ष को बदलने की पुरजोर मांग की है। जानकारी के अनुसार कार्यकर्ता रैली के साथ जिला कार्यालय पर पहुंच घेराव कर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा को बदलने की मांग करेंगे।


No comments:

Post a Comment

Pages