Breaking

Wednesday, June 21, 2023

देश में एक संविघान, एक नियम जरूरी-सारंग


 भोपाल।  UCC को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बयान दिया कि देश में एक संविधान एक नियम होना चाहिए समान नागरिक संहिता आवश्यक भी है और महत्वपूर्ण भी है। आजादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने लगातार इस देश में इस तरह से अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग नियम बनाकर एकात्मता का जो सूत्र है उसके खिलाफ काम किया।

सारंग का कहना था कि, मेरा मानना है कि कॉमन सिविल कोड इस देश के लिए जरूरी है और महत्वपूर्ण है। इससे निश्चित रूप से सभी वर्गों को फायदा होगा। वहीं हमीदिया अस्पताल में मर्चुरी में रखे शव को चूहे ने कुतरा दिया इस मामले पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं..जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मंत्री ने कहा कि  आगे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए मॉड्यूलर मार्चयुरी बनाई जाएंगी।  इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि पूरे विश्व मे भारत का सम्मान हो रहा है। लेकिन उसके बाद भी योग का विरोध कांग्रेस कर रही है। यह गलत है...कांग्रेस का यह सांस्कृतिक आतंकवाद है।


No comments:

Post a Comment

Pages