Breaking

Sunday, June 4, 2023

विजयवर्गीय ने साधा कांग्रेस पर निशाना


 सेंधवा। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर  निशाना साधा है। महाराष्ट्र जाते हुए कुछ समय के लिए सेंधवा रुके विजयवर्गीय ने कांग्रेस की नारी सम्मान योजना और 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाने को चुनावी जुमला करार दिया है। साथ ही उन्होंने ने भाजपा में गुटबाजी दरकिनार करते हुए पार्टी को एक परिवार बताया ।

 
महाराष्ट्र के शिंदखेड़ा में आयोजित बैठक में शामिल होने से पूर्व रविवार सुबह विजयवर्गीय सेंधवा पहुंचे। उन्होंने सेंधवा में नगर पालिका अध्यक्ष बसंती यादव, छोटू चौधरी, पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर विधानसभा चुनावों में भिड़ने का आग्रह किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य सहित अन्य नेता में मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages