Breaking

Monday, June 19, 2023

देश में सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रहा है प्रदेश का किसान मोर्चा : बोंडे

 भोपाल। भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में मोर्चा की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया। मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी एवं सांसद श्री अनिल बोंडे बैठक से वर्चुअली जुडे़ एवं आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक श्री अमन शुक्ला ने भी बैठक को संबोधित किया। 

मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी एवं सांसद श्री अनिल बोंडे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी के नेतृत्व में मोर्चा देश में सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय कार्यालय में भी सबसे पहले और सबसे शानदार रिकॉर्ड के लिए किसान मोर्चा मध्यप्रदेश को सराहा जाता है। उन्होंने कहा कि ई नाम तथा मंडी संपर्क कार्यक्रम के साथ-साथ एफपीओ से संपर्क करने का कार्य किया जाना चाहिए। एक देश एक उर्वरक के माध्यम से देश में उर्वरक को लेकर देश में सकारात्मक परिणाम देखने मिल रहे हैं, किसान को अच्छी गुणवत्ता का उर्वरक प्राप्त हो रहा है। उन्होंने पार्टी द्वारा संचालित विशेष जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया। 


प्रत्येक हितग्राही तक पहुंचे किसान मोर्चा के पदाधिकारी : दर्शन सिंह चौधरी

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत हर्ष का विषय है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ’किसान कल्याण महाकुंभ’ में “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना“ के तहत 70 लाख कृषक परिवारों के खातों में रूपए 1400 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की गई। इसके साथ ही ‘‘कृषक ब्याज माफी योजना“ के तहत प्रथम चरण में 8 लाख किसानों का रूपए 1500 करोड़ का ब्याज माफ किया गया। बैठक में “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना“ के तहत वर्ष 2021-22 में 44.49 लाख आवेदक किसानों को रू. 2933 करोड़ की दावा राशि का वितरण करने तथा 8500 करोड़ लागत की देश की पहली वृहद प्रेशराइज्ड पाइप सिंचाई प्रणाली‘ मोहनपुरा-कुंडालिया सिंचाई परियोजना’ के लोकार्पण के साथ किसानों के लिए किसान कल्याण निधि में रूपए 2000 की बढ़ोतरी कर रुपए 6000 करने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का सामूहिक रूप से आभार व्यक्त किया गया। श्री चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों तक पहुंचे और उनके साथ विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत एक लाख से अधिक सेल्फी अपने फेसबुक इंस्टाग्राम के साथ-साथ संगठन एप पर भी अपडेट करें। 

आईटी विभाग के प्रदेश प्रभारी श्री अमन शुक्ला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि किसान मोर्चा जमीन पर तथा डिजिटलाइजेशन में बेहतरीन काम कर रहा है। जिले के सभी आईटी प्रभारी अपने-अपने जिले के पेज से ज्यादा से ज्यादा एक्टिविटी शेयर और लाइक करें। उन्होंने पदाधिकारियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से संगठन एप का प्रशिक्षण दिया। बैठक में मोर्चा कार्यकर्त्ता श्री रामकुमार पटेल ने संगठन एप की बारीकियों से अवगत कराया।

No comments:

Post a Comment

Pages