Breaking

Monday, June 12, 2023

कांग्रेस के निशाने पर आई महापौर


 भोपाल - मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय भोपाल की महापौर मालती राय बनी हुई है। कभी नरेला की महापौर तो कभी मंत्री के इशारे पर काम करने वाली महापौर का तमगा आयोजन कांग्रेस पार्षद देते हैं। अब महापौर को ले कर नई बात कांग्रेस पार्षद कर रहे हैं। 

कांग्रेस पार्षद ने महापौर को शिवभक्त बताया है। तंज कसते हुए  कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू ने  कहा, नगर निगम शिवभरोसे चल रहा है। एक तरफ कमिश्नर छुट्टी पर चले जाते हैं तो दूसरी तरफ महापौर शिव भक्त बन जाती हैं। नगर निगम के सभी कर्मचारी और पंडाल की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। शहर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है। गर्मी में जलापूर्ति का संकट बना हुआ है। साफ सफाई और पानी सप्लाई के पास नगर निगम के पास वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। नगर निगम का पूरा तंत्र शिव महापुराण में व्यस्त हो चुका है। महापौर को अपना चार्ज एमआईसी सदस्य को देना चाहिए और शिव भक्ति करनी चाहिए। क्योंकि नगर निगम की पूरी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। महापौर की जिम्मेदारी है कि शहर में आम जनों से जुड़ी ही सुविधाएं प्रभावित ना हो लेकिन आम जनता को छोड़कर शिव भक्ति में महापौर लीन है। 


No comments:

Post a Comment

Pages