Breaking

Friday, June 2, 2023

डॉक्टरों की मनमानी से परेशान हो रहे अमरनाथ यात्री


 भोपाल। बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। इस यात्रा में शामिल होने के मप्र से हज़ारों भक्त बाबा के दर्शनों के लिए जाते हैं। लेकिन इस यात्रा के लिए भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमरनाथ इन बोर्ड द्बारा जिन डॉक्टरों को हेल्थ चेकअप के अधिकृत किया गया है, वो समय पर मिलते नहीं है, या फिर व्यस्त रहते हैं। ऐसे में यात्री लगातार परेशान हो रहे हैं।

 भक्तों की इस परेशानी को लेकर ओम शिव सेवा शक्ति मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि हमारी मांग की बाबा के भक्तों को बेमतलब परेशान किया जा रहा है। यात्रा का समय नजदीक आ रहा है,  लेकिन यात्री हेल्थ सर्टिफिकेट के लिए परेशान हो रहे हैं। हमारी मांग है कि यात्री परेशान न हो इसलिए व्यवस्था में तबदीली की जाये।


No comments:

Post a Comment

Pages