Breaking

Thursday, June 22, 2023

डीजल संकट के कारण खड़े हुए निगम के वाहन


 भोपाल - राजधानी में नगर सरकार बनने के बाद नगर निगम की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी बिजली बिल के भुगतान का मामला कर्मचारियों की सैलरी का मामला हो या फिर खराब सड़कों के मेंटेनेंस का नगर निगम के पास आए दिन आर्थिक तंगी की स्थिति बनी रहती है। अब एक नई समस्या पैदा हो गई है। 

नगर निगम के वाहनों में डीजल नहीं है। इसका कारण है कि नगर निगम ने डीजल कंपनियों का भुगतान किया नहीं है। जिसकी वजह से राजधानी में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के दौरान साफ सफाई की समस्या खड़ी हो सकती है। यह है कि नगर निगम के 4 डीजल टैंक ड्राय हो चुके हैं। कोकता ट्रांसपोर्ट नगर के डीजल टैंक के भरोसे पूरा नगर निगम चल रहा है। पेमेंट ना होने की वजह से डीजल की सप्लाई कंपनियों ने रोक दी है। 2 दिन में 1 बार नगर निगम को मिला है। पिछले 3 दिनों से कचरा वाहनों को रिजर्व डीजल के भरोसे चल रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि यह स्थिति आए दिन देखने के लिए मिलती है। कई महीनों से डीजल की समस्या के चलते कचरा कलेक्शन का काम भी प्रभावित हुआ है। वहीं भोपाल नगर परिषद अध्यक्ष का कहना है कि अधिकारियों से चर्चा करके डीजल की समस्या की समस्या को दूर किया जाएगा। सुचारु रुप से व्यवस्था बन सके। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। 


No comments:

Post a Comment

Pages