Breaking

Wednesday, July 12, 2023

नमामि नर्मदे विभाग के 13 जिलों के जिला संयोजक एवं सह संयोजक घोषित

  भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से नमामि नर्मदे विभाग के प्रदेश संयोजक श्री कमल राजपाल ने 13 जिलों के जिला संयोजक एवं एक सह संयोजक की घोषणा की है।

श्री नरेन्द्र सिंह रावत ग्वालियर ग्रामीण जिला संयोजक, श्री जयदेव सिंह बुन्देला छतरपुर जिला संयोजक, श्री शिवप्रकाश द्विवेदी उमरिया जिला संयोजक, श्री हरदीप सिंह लब्बू भोपाल नगर जिला संयोजक, डॉ. अमित ठाकुर विदिशा जिला संयोजक एवं श्री रोहित रघुवंशी को जिला सह संयोजक घोषित किया है। इसी प्रकार श्री जीतू चौधरी इंदौर नगर जिला संयोजक, श्री संजय पगारे धार जिला संयोजक, श्री हेमंत व्यास उज्जैन नगर जिला संयोजक, श्री विष्णु सोनी मंदसौर जिला संयोजक, श्री हिमांशु अग्रवाल शिवपुरी जिला संयोजक, श्री मनोज मधुकर बुचुरकुंडे बालाघाट जिला संयोजक, श्री उदय सिंह चौहान इंदौर ग्रामीण जिला संयोजक एवं श्री जगदीश नारायण द्विवेदी उज्जैन ग्रामीण जिला संयोजक की घोषणा की है। 

No comments:

Post a Comment

Pages