Breaking

Sunday, July 2, 2023

मध्यप्रदे में कांग्रेस की हवा चल रही है- सिंहदेव


 भोपाल। भोपाल प्रवास पहुँचे छग के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अल्पसमय के लिए जिम्मेदारी मिलने के सवाल पर कहा कि विधानसभा चुनाव के समय दिल्ली ने मेरे साथ तीन और नेताओं को बुलाया था। तब ऐसी कोई बात नहीं हुई थी।

 टीएस सिंहदेव ने बताया चुनाव जीतने के बाद जब हम केंद्रीय नेतृत्व से मिलने गए थे  तब उपमुख्यमंत्री या फिर ढाई -  ढाई साल के मुख्यमंत्री ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। तब जो बातें हुई थी वे बंद दरवाजों के अंदर की बात है। इसके साथ ही मप्र के चुनावी माहौल को लेकर  छग के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माहौल को देखकर लग रहा है कि मप्र में भी कांग्रेस की हवा चल रही है। शिवराज जी अब वो स्थिति नहीं है जो पहले थी। छग के लोगों है मप्र में  रिश्ते है,  वैपारिक सम्बन्ध है, सब यही कह रहे है कांग्रेस सरकार बना रही है। इसके साथ ही गृहमंत्री नरोतम मिश्रा को लेकर दिए गए फूल सिंह बरैया के बयान पर कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से उनके इस बयान से सहमत नहीं हूं...कुछ लोग अपनी राजनीति चलाने के लिए ऐसे बयान देते हैं। 


No comments:

Post a Comment

Pages