उन्होंने यह बात मेला मैदान में आयोजित जन आक्रोश रैली में भाषण के दौरान कही । इस रैली में पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह , नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह , विवेक तनखा, अजय सिंह , अरुण यादव , सुरेश पचौरी, जीतू पटवारी सहित अनेक नेता मौजूद थे। संचालन मप्र कॉंग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। उन्होंने कहाकि भारतीय कांग्रेस की नींव स्वतंत्रता आंदोलन से डली थी। वो सत्य की लड़ाई है। हमारी राजनीति की पूरी नींव उसी सत्य में है। हम नेताओं में सभ्यता, सरलता व सादगी ढूंढते हैं। आरोप प्रत्यारोप, एक दूसरे की बुराई करते हैं। मुझे अक्सर लगता है कि जनता के असली मुद्दे डूब जाते हैं। आजकल शोहरत, अहंकार की राजनीति चलती है। आजकल भोकाल की राजनीति है। बीच में जनता की समस्याएं और देश का सत्य डूब रहा है। राजनीतिक सभ्यता बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की होती है।विपक्ष के नेता आए। प्रधानमंत्री का बयान आया। जितने भी विपक्ष के नेता हैै और पार्टी हैं, सभी को चोर बोल डाला। वरिष्ठ नेता, पार्टियों के नेता जिनका आदर है,उनका अपमान कर दिया प्रधानमंत्री का। दो महीनों से मणिपुर जल रहा है। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। पिछले 77 दिन से कोई बयान नहीं दिया। कोई एक्शन नहीं लिया। कल मजबूरी में एक बयान दिया, उन प्रदेशों का जिक्र किया जिनमें विपक्ष की सरकार है। सिंधिया पर कसा तंज प्रियंका गांधी ने अपनी सरकार गिराकर बीजेपी में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी तंज कसते हुए कहा कि आखिर सिंधिया जी की अचानक ही विचारधारा कैसे पलट गई ? महंगाई को बताया सबसे बड़ा मुद्दा आज में आपके मुद्दों पर बात करने आई हूं। आज सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई है। जब टमाटर डेढ़ सौ में खरीद नहीं सकते। जब घर में बारिश हो रही है, मरम्मत महंगी हो रही है। फीस भरना मुश्किल हो गया है। पूरे जीवन पर एक बड़ा बोझ बन गई है महंगाई है। यह बात आपके जीवन की है। यह बताना पड़ेगा यह महगाई क्यो हैं। यह जवाब मांगना है कि एक सरकार क्यों है देश में जिसने पूरी पूरी संपत्ति एक या दो बिजनेशमैन को बेच दी है।आज बड़ी बड़ी कंपनियां दोस्तों को सौंप दी। सेना क्या हाल किया। रानी लक्ष्मीबाई का क्षेत्र है। यहां के जवान सरहद पर खड़े होते हैं। अग्निवीर की भर्ती कराई गई है तब से स्थति है। ट्रैनिंग से ही लोग घर जा रहे हैं। ऐसी कड़ी ट्रेनिंग क्यों कर रहे हैं। चार के लिए इतनी ट्रैनिंग क्यों। एमपी के घोटाले भी उठाए उन्होंने कहाकि एमपी में घोटाले पर घोटाले हो रहे है जिनकी लंबी फेहरिश्त है। हाल में एक और पटवारी के एग्जाम में घोटाला हो गया। इनका समाधान क्या होगा। आज शर्म की बात है कि सिर्फ मात्र सरकारी नौकरी नहीं दी गई। 2018 में सरकार गिराई दिया। चुनाव से पहले स्कीम बनाने से क्या फायदा। 18 साल से कुछ दिया नहीं। इतने सारे घोटाले किए कुछ नहीं छोड़ा। भगवान की मूर्तियां नहीं छोड़ी महाकाल में। उन्होंने कहाकि इंसान की जैसी नीव होती है वैसी है नीयत होती है। सरकार की जो नीव है, उसकी हैसियत वही है। शुरुआत से ही लूट व घोटालों पर ध्यान रहा है। 18 सालों से जिसके पास सत्ता होती है, उसे अहंकार होता है। 18 साल में नेताओं की सोच हो जाती है कि सत्ता हमेशा साथ रहेगी तो काम करने की क्या जरूरत है। सत्ता की वजह से अंहकार है आलस है, सत्ता का स्वभाव है। सत्ता को एक नेक इंसान को दो तो वह भलाई करेगा। सत्ता गलत इंसान के हाथ में दे दो तो लूट मचेगी। ऐसा ही प्रदेश में हो रहा है। महंगाई व बेरोजगारी से समाज में तनाव बढ़ता है और अत्याचार बढ़ता है। और यह सबको दिख रहा है वे लोगो की समस्याओं की चर्चा ही नही करते बल्कि ध्यान भटकाने वाली बातें करते है। अब ऐसे लोगो से सावधान रहकर अब कांग्रेस की सरकार बनाना है जो आपकी समस्याओं के निराकरण के लिए काम करे। गोविंद सिंह का सीधे सिंधिया पर निशाना आमसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सीधे ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा कहा कि लक्ष्मीबाई ने संघर्ष करते हुए इसी जमीन पर अंतिम सांस ली थी। ग्वालियर के महाराजा के आग्रह पर आई थी। यदि ग्वालियर का खानदान साथ दे देता तो देश पहले ही आजाद हो जाता है। विकास कांग्रेस बनाई। आज अपनी संपत्ति बचाने के लिए वही व्यक्ति ने कांग्रेस से गद्दारी कर सरकार गिराने का काम किया। तीस हजार करोड़ की जमीनें है। मध्यप्रदेश सरकार की संपत्तियां एक परिवार ने हड़प ली है। जहां जहां भाजपा के लोगों ने जमीनों का हड़पी हैं। शिवराज सिंह कुर्सी पकड़ मुख्यमंत्री हैं। मुआवजा देने का काम शिवराज कर रही है। करोड़ों रुपए एक परिवार के पास जा रहे हैं। यह वीर भूमि अन्याय के खिलाफ लड़ती है। मध्य प्रदेश प्रचार का गढ़ बन गया है - नकुल नाथ आमसभा में छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ ने कहा मध्यप्रदेश भष्ट्राचार का गढ़ बन गया है। व्यापम घोटाले की आग बुझी नहीं है। व्याम 2 घोटाला शुरू हो गया। पटवारी भर्ती शुरू हो गया। मध्यप्रदेश घोटाले का गढ़ बन गया। युवाओं का भविष्य अंधेरे में कर दिया। ग्वालियर चंबल के खून पर विश्वास है अन्याय नहीं सहेंगे सच्चाई का साथ देंगे- कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ कांग्रेस को बल व शक्ति दी। सबसे पहले क्रांतिकारी व देशभक्तों की भूमि को प्रणाम करता हूं। लक्ष्मीबाई को प्रणाम करता हूं। ग्वालियर चंबल के लोगों का स्वभाव है कि वे अन्याय नहीं सहते। अन्याय पर पलटवार करते हैं। गलत को गलत और सही को सही कहते हैं। आज प्रदेश का हर वर्ग आक्रोशित है। मैं महाराजा नहीं हूं। शिवजराज सिंह कहते हैं मैं मामा हूं, मैं मामा नहीं हूं। मैं एक साधारण व्यक्ति हूं आपका भाई हूं। भाजपा की सरकार ने परेशान कर रखा है। हर व्यक्ति छला हुआ महसूस कर रहा है। भाजपा ने झूठ की राजधानी बना रखा है। ये पूरी तस्वीर आपके सामने है। शिवराज सिंह ने 18 सालों में झूठ का पहाड़ खडा कर दिया है। वे झूठ की मशीन है, घोटाले की मशीन हैं, घोषणाओं की मशीन है। ये मशीन डबल स्पीड पर चल रही है। ये चुनाव एक उम्मीदवार का नही हैं, ये चुनाव मध्यप्रदेश का भविष्य तय करेगा। इन नौजवानो को देखकर बैचेनी होती है। इनका भविष्य अंधेरे में रहा तो कैसा निर्माण होगा मध्यप्रदेश में। नौजवान बिना काम का, किसान बिना दाम का, शिवराज आप किस काम के। 27 लाख किसानों का किसानों का कर्ज माफ किया। 100 रुपए सौ यूनिट बिजली दी। कौन सा पाप किया। 18 साल में घोटाले दिया। ढाई हजार घोटाले मध्यप्रदेश में हुए हैं। शिवराज ने माफिया राज दिया। शिवराज सिंह ने घर घर में शराब भी दी। आज ये चुनौती जो सामने हैंं। आज हमें एमपी का भविष्य सुरिक्षत रखना है। ग्वालियर चंबल के मतदाताओं पर विश्वास है कि सच्चाई का साथ देंगे। ग्वालियर चंबल की गिनती होगी सबसे ज्यादा रिकार्ड ग्वालियर चंबल का होगा। ग्वालियर चंबल के खून पर विश्वास है। वीरांगना समाधि स्थल से सीधे जन आक्रोश रैली में पहुंची प्रियंका गांधी रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद प्रियंका वाड्रा मेला मैदान में आयोजित जन आक्रोश सभा को संबोधित करने के लिए पहुंची। मंच पर उनका स्वागत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया
Friday, July 21, 2023

Home
प्रियंका गांधी बोली , जिस सरकार की नींव ही खरीद से रखी गई उसमें घोटाले तो होंगे ही
प्रियंका गांधी बोली , जिस सरकार की नींव ही खरीद से रखी गई उसमें घोटाले तो होंगे ही
Tags
# मध्यप्रदेश
Share This
Report By Look Out News
मध्यप्रदेश
देश, मनोरंजन, राजनीति, राज्य, विदेश
मध्यप्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Media News 18 provides information, the latest news and current events around India and the world. The purpose of the website is to give all the updates related to national, international happenings as soon as they break besides latest information on wide range of subjects including politics, entertainment, business, sports, health, science and technology, environment, economy etc that concern and interest our readers. Our aim is to bring forward the hidden questions related to these subjects which we cover, to analyse the political, social and economic scenario of the country and abroad honestly and with impunity.
No comments:
Post a Comment