Breaking

Monday, July 17, 2023

लाडली बहनों की सुरक्षा की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने दिया धरना, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन


 भोपाल/ दतिया। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने सोमवार को दतिया में आयोजित महिला कांग्रेस के धरने में कहा कि दतिया जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश में शर्मसार करने वाली घटनाएं निरंतर सामने आने से शिवराज सरकार की कानून व्यवस्था की कलई खुल गई है। गृहमंत्री के जिले में ही लाडली बहनें और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सत्ता पक्ष के संरक्षण के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सार्वजनिक स्थानों से भी महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है और महिलाओं और युवतियों के साथ छींटाकशी होती है, अभद्रता की जाती है, भद्दी-भद्दी टिप्पणियों की जाती है। शिकायत करने पर पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती। इसकी मिसाल मध्यप्रदेश के अनेक जिलों से मिली शिकायतें हैं। दतिया में भी 5 दिन के अंतराल में दूसरी शर्मसार करने वाली घटना हुई है, इससे कानून व्यवस्था की स्थिति स्वतः पोल खोलती है। 

  दतिया किला किला चौक पर आज सोमवार को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा धरना दिया गया, यह धरना दतिया जिले में दुष्कर्म की घटनाओं से शर्मसार करने वाली घटनाओं के विरोध मंे मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल की उपस्थिति में किया गया, जिसमें शिवराज सरकार की जमकर भर्त्सना की गई। 


No comments:

Post a Comment

Pages