Breaking

Saturday, July 15, 2023

कांग्रेस का प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष को आई गंभीर चोट


 भोपाल। राजधानी में शनिवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ता का सिर फूट गया। भोपाल शहर जिला अध्यक्ष भी गंभीर घायल हो गए। उनकी आंख के नीचे चोट आई है। यह प्रदर्शन पटवारी भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस परीक्षा के आधार पर पटवारियों की नई नियुक्तियों पर रोक लगा चुके हैं। कांग्रेस CBI जांच की मांग कर रही है।


शनिवार दोपहर 1.40 बजे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता CM हाउस घेरने के लिए निकले। वे रोशनपुरा चौराहे पर जुटे। यहां से भारतीय जनता पार्टी और कर्मचारी चयन मंडल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। CM हाउस की सिक्योरिटी पुलिस ने बढ़ा दी थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बाणगंगा चौराहा पर बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया।


कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर उन्हें खदेड़ दिया। कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा का आरोप है कि पुलिस ने सरकार के कहने पर लाठीचार्ज किया। हमारे 50 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि लाठीचार्ज नहीं किया गया है।


No comments:

Post a Comment

Pages