Breaking

Wednesday, August 2, 2023

आधी आबादी को साधने में जुटी भाजपा


 भोपाल। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने आधी आबादी को साधने के लिये रणनीति बनाकर काम करना शुरू कर दिया है। इसी रणनीति पर आगे चलते हुए बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों के 2 दिवसीय दौरे मध्यप्रदेश में हो रहे है।

 दौरे के दूसरे दिन आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसे लेकर बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया ने बयान दिया कि बीजेपी महिला मोर्चा संगठन की दृष्टि से राष्ट्रीय प्रवास की जिम्मेदारी सौपी गई है। 

पार्टी की ओर से अलग-अलग जगहों पर राष्ट्रीय पदादिकारी आ चुकी हैं। राष्ट्रीय पदाधिकारी आरती खुजूर भोपाल में है। इस मौके पर गुफा मंदिर में हवन पूजन किया गया। इस दौरान आशा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ऊषा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। इसके साथ ही

सेल्फी लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है...बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हर घर,हर बूथ में महिलाएं लोगों से संपर्क करेंगी।


No comments:

Post a Comment

Pages