Breaking

Sunday, August 13, 2023

महिलाओं को तीर्थ यात्रा पर भेजा विश्वास सारंग ने



 भोपाल। चुनावी साल में धार्मिक यात्रा करने और धार्मिक यात्रा कराने का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में चाहे कांग्रेस हो चाहे भाजपा लगातार जनता से संवाद भी कर रही है और उन्हें धार्मिक यात्रा कराने भी ले जा रही है।

 इसी क्रम में नरेला विधानसभा से मंत्री विश्वास सारंग ने क्षेत्र के नागरिकों को महाकाल दर्शन कराने का फैसला लिया है। अपने फैसले पर आगे बढ़ते हुए आज मंत्री विश्वास सारंग ने उज्जैन दर्शन के लिए बसों रवाना किया। इस अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा हम सब बनी रहे.. श्रावण महीने में बाबा महाकाल के दर्शन का विशेष महत्व है.. यही कारण है कि नरेला विधानसभा के सम्मानित नागरिकों को दर्शनो के रवाना किया गया है।


No comments:

Post a Comment

Pages