Breaking

Sunday, September 10, 2023

पार्टी उम्मीदवार नहीं, हर सीट पर कमल लड़ेगा चुनाव


 भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी का देवदुर्लभ कार्यकर्ता पार्टी के लिए भगवान के समान है। कार्यकर्ता ने ही बूथ जिताकर भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं, हर सीट पर कमल चुनाव लड़ेगा। इसलिए आपकी जिम्मेदारी बनती है कि मध्य प्रदेश में 200 से अधिक सीटें जिताकर पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएं। मेहगांव में फिर से कमल खिलाकर पार्टी को मजबूत करें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री प्रझात झा, मध्य प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्य

क्ष व सांसद श्री मनोज तिवारी ने जन आशीर्वाद यात्रा के तहत मेहगांव, गोहद में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य एवं सांसद श्रीमती संध्या राय ने भी संबोधित किया। इससे पहले भिण्ड जिले से यात्रा का प्रारंभ हुआ। स्थानीय लोगों ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 


200 सीटों पर भाजपा को जिताकर बनाएं रिकॉर्डः प्रभात झा

पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा ने कहा कि इस जन आशीर्वाद यात्रा में हम आपसे आशीर्वाद मांगने आए हैं और यह आशीर्वाद हम भाजपा के द्वारा किए गये काम के आधार पर आपसे मांग रहे हैं। आपके आशीर्वाद से प्रदेश में पांचवीं बार भाजपा की सरकार बनेगी और ये प्रदेश के लिए एक नया रिकॉर्ड होगा। जनता जनार्दन भगवान की तरह है। जनता और कार्यकर्ता के आशीर्वाद से ही भाजपा आज शिखर पर है। मध्य प्रदेश विधानसभा में फिर आपको रिकॉर्ड बनाकर भाजपा को जिताना है। रिकॉर्ड बनाने का काम आपको करना है। चुनाव में प्रत्याशी नहीं हर सीट पर कमल चुनाव लड़ेगा। सभी लोग मिल-जुलकर कमल को जिताने पर का काम करें। आपके समर्पण और मेहनत से 200 सीटों पर भाजपा का कमल फिर खिलेगा। 


No comments:

Post a Comment

Pages