आज गर्व के साथ मंडीदीप नगर में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होकर उन वीर जवानों को सम्मान अर्पित किया, जिनकी वजह से हमारा तिरंगा शान से लहराता है।
हमारे वीर सैनिक सीमाओं पर डटकर खड़े हैं ताकि हम अपने घरों में सुरक्षित रह सकें, उनका साहस, उनका समर्पण और उनका बलिदान राष्ट्र की असली संपत्ति है, यह तिरंगा उन वीरों की गाथा कहता है, जिन्होंने इसे कभी झुकने नहीं दिया।
पहलगाव की घटना के बाद निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या का बदला लेने के लिए “ऑपरेशन संदूर” की सफलता का सम्पूर्ण श्रेय हमारी वीर भारतीय सेना को जाता है।
उनके अदम्य साहस, अनुशासन और रणनीतिक कौशल ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि भारत की सीमाएं सुरक्षित हाथों में हैं, हर एक सैनिक जो इस मिशन का हिस्सा रहा, उनका योगदान राष्ट्र के लिए अमूल्य है।
No comments:
Post a Comment