Breaking

Saturday, July 12, 2025

विव रिचर्ड्स के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

लॉर्ड्स में ऋषभ पंत ने खेली दिलेरी वाली पारी

 

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक पारी खेली। वो शतक से तो चूक गए लेकिन उन्होंने विवि रिचर्ड्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसी के साथ उन्होंने इस एक पारी से कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

विव रिचर्ड्स के रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में ऋषभ पंत का ये चौथा 50+ स्कोर है। इसी के साथ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में पंत सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में विव रिचर्ड्स जैसे महान खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया है। पंत के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 36 छक्के हो गए हैं। विव रिचर्ड्स के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 34 छक्के हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर टिम साउदी का नाम है तो वहीं चौथे नंबर पर भारत के ही यशस्वी जायसवाल हैं।

धोनी के रिकॉर्ड की भी की बराबरी

विव रिचर्ड्स के साथ साथ उन्होंने बतौर वीके कीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा घर से बाहर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के मामले में धोनी के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। उनके नाम अब विदेशी दौरों पर 8 50+ स्कोर हो गए हैं और धोनी के नाम भी इतने ही हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages